Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

ईडी ने आईएएस छवि रंजन और उनकी पत्नी समेत 22 ठिकानों पर छापेमारी की है

On: January 19, 2026 9:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

ईडी ने आईएएस छवि रंजन और उनकी पत्नी समेत 22 ठिकानों पर छापेमारी की है

ने आईएएस छवि रंजन और उनकी पत्नी समेत 22 ठिकानों पर छापेमारी की है

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आईएएस अधिकारी छवि रंजन के ठिकानों पर गुरुवार सुबह से छापेमारी कर रही है. आईएएस अधिकारी छवि रंजन की पत्नी लवली के जमशेदपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा कई अंचलाधिकारियों सहित कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

रांची की पूर्व उपायुक्त छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर तैनात हैं. सूत्रों ने बताया कि ईडी की टीम ने रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता, गोपालगंज में एक साथ छापेमारी की. इसके अलावा रांची के हिंदपीढ़ी में भी कुछ जमीन कारोबारियों के पास भी टीम पहुंची है.

बताया जा रहा है कि रांची के बरियातू में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में ईडी यह कार्रवाई कर रहा है. इससे पहले 05 नवंबर 2022 को ईडी ने कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और एक अन्य कारोबारी विष्णु अग्रवाल, खरीद बिक्री में शामिल प्रदीप बागची, दिलीप घोष और दो रजिस्ट्रार से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी.

इस फर्जीवाड़े का खुलासा कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में पहले ही हो चुका है। उक्त रिपोर्ट में यह सामने आया है कि प्रदीप बागची नाम के एक व्यक्ति ने उक्त जमीन जगत बंधु टी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिलीप कुमार घोष को फर्जी रैयत बनाकर बेची थी. प्रदीप बागची ने जमीन क्रय-विक्रय की रजिस्ट्री में जो जोत संख्या संलग्न की थी उससे संबंधित दो अलग-अलग दस्तावेज जांच में फर्जी पाये गये. इसके बाद रांची नगर निगम की ओर से बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

रांची नगर निगम के कर संग्रहकर्ता दिलीप शर्मा ने जून 2022 में नगर आयुक्त के आदेश पर जालसाजी के मामले में प्रदीप बागची के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उनका आरोप था कि प्रदीप बागची ने फर्जी आधार कार्ड, फर्जी बिजली बिल दिखाकर दो जोत ली थी। कमिश्नर की जांच में सेना के कब्जे वाली जमीन के असली रैयत जयंत कर्नाड का पता चला। ईडी ने इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था.

इसे भी पढ़ें : न मोबाइल पर क्लिक किया, न ओटीपी दिया फिर भी खाते से 72 लाख रुपये उड़ गए।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment