Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

झारखंड : साहिबगंज रैक लोडिंग प्वाइंट पर रेल बोगी जल कर राख

On: January 19, 2026 7:35 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
झारखंड : साहिबगंज रैक लोडिंग प्वाइंट पर रेल बोगी जल कर राख

झारखंड : साहिबगंज रैक लोडिंग प्वाइंट पर रेल बोगी जल कर राख

साहिबगंज:- झारखंड के साहिबगंज रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर दूर रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रेलवे रैक लोडिंग के पास रेलवे की आरक्षित तीन बोगियों में से एक में गुरुवार की शाम अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ट्रेन के पूरे डिब्बे में फैल गई। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर राजेंद्र पासवान व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेलवे के दो डिब्बों को वहां खड़े लोगों की मदद से धकेल कर जलती हुई बोगी से अलग किया गया.

झारखंड : साहिबगंज रैक लोडिंग प्वाइंट पर रेल बोगी जल कर राख

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने की सूचना रेलवे को शाम 5 बजकर 25 मिनट पर मिली. दमकल अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में दमकल 5:35 बजे मौके पर पहुंची। मौके पर रेलवे के कई विभागों के अधिकारी पहुंचे। दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बारे में रेलवे अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

आग लगने की सूचना पर रेलवे हाईटेंशन तार की लाइन को बंद कर दिया गया। जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। ट्रेन संख्या 05408 जमालपुर रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी थी. वही 13410 किऊल मालदा इंटरसिटी ट्रेन करमटोला में खड़ी थी। समाचार लिखे जाने तक रेल परिचालन बाधित रहा।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में एक युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment