Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि पर धारा 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू, तीसरी आंख से परीक्षा कक्ष की निगरानी, 139 परीक्षा केन्द्रों में इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल

On: January 19, 2026 10:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि पर धारा 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू, तीसरी आंखे से परीक्षा कक्ष की निगरानी, 139 परीक्षा केन्द्रों में इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल
परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि पर धारा 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू, तीसरी आंखे से परीक्षा कक्ष की निगरानी, 139 परीक्षा केन्द्रों में इतने परीक्षार्थी शामिल
14 मार्च से पांच अप्रैल 2023 तक मैट्रिक व इंटर की वार्षिक परीक्षा शुरू
परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर परिधि पर धारा-144, कैमरे से होगी परीक्षा कक्ष की निगरानी
139 परीक्षा केन्द्रों में होगी परीक्षा, 52395 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Hazaribagh: मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा-2023 के सफल संचालन हेतु हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में शनिवार को कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन एवं कानून व्यवस्था को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी. ज्ञात हो कि झारखण्ड अधिविद्य परिषद रांची के द्वारा इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक और वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. पहली पारी में जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक आयोजित की जाएगी। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कर्तव्यों का तत्परता से पालन करें, समन्वय स्थापित करें, परीक्षा समय पर प्रारंभ व पूर्ण करें तथा निर्धारित प्रपत्रों में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं. साथ ही परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. वहीं सदर व बरही अनुमंडल पदाधिकारी को परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा का पालन कराने के निर्देश दिए. साथ ही परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी की गलत तरीके से मदद करते हुए नकलचियों को संबंधित धाराओं के तहत निश्चित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिला स्तर पर अपर समाहर्ता राकेश रोशन (9431109827) एवं कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील कुमार सिंह (9431333571) को उड़नदस्ता का वरीय प्रभार दिया गया है. इसके अलावा उड़नदस्ते सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को औचक निरीक्षण कर कदाचार मुक्त परीक्षा कराने का निर्देश दिया. मौके पर बताया गया कि परीक्षा संचालन के दौरान कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी हजारीबाग में परीक्षा प्रकोष्ठ सह परीक्षा कंट्रोल रूम का गठन किया गया है. परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी के रूप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हजारीबाग के मोबाईल नं. परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 9654727825 पर संपर्क कर सकते हैं। मैट्रिक परीक्षा के लिए पूरे जिले में 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 60 परीक्षा केंद्र संचालित किए जाएंगे। पूरे क्षेत्र के लिए 38 दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 27 हजार 720 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट कला में 16851, विज्ञान में 6363 और वाणिज्य में 1461 सहित कुल 52395 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह जिले से 9 वर्षीय बच्चे ने गेंद समझ उठाया बम, हुआ विस्फोट


Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment