Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

फिर दहला धनबाद : जोड़ाफाटक रोड के समीप आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 10 महिलाओं सहित 14 लोग जिंदा जले, 14 अन्य घायल

On: January 19, 2026 9:13 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
फिर दहला धनबाद : जोड़ाफाटक रोड के समीप आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 10 महिलाओं सहित 14 लोग जिंदा जले, 14 अन्य घायल

फिर दहला धनबाद : जोड़ाफाटक रोड के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 10 महिलाओं सहित 14 लोग जिंदा जले, 14 अन्य घायल

धनबाद : धनबाद के जोड़ा फाटक स्थित दस मंजिला आशीर्वाद ट्विन टावर में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इसमें 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। अब तक 35 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। भारी अफरातफरी में लोग बदहवास उधर उधर भागते देखे गए। लोग अपार्टमेंट की छत पर जाकर जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बचाव कार्य में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तीन घंटे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं। लोगों को बचाते समय बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन ने देर रात 11 बजे एक प्रेस बयान जारी कर 14 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है।

पहले सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई थी। घटनास्थल पर लगभग 20 से अधिक दमकल वाहन बुलाया गया। साथ ही जिले के सभी थाना को घटनास्थल पर बुला लिया गया।

फिर दहला धनबाद : जोड़ाफाटक रोड के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 10 महिलाओं सहित 14 लोग जिंदा जले, 14 अन्य घायल

आग दीया गिरने से लगी, फिर गैस सिलेंडर से भड़क उठी

मंगलवार शाम साढ़े छह बजे तीसरी मंजिल पर आग लगी। देखते-देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 5 फ्लोर तक आग फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। कई शव सीढ़ियों पर पड़े थे। सबसे ज्यादा मौतें चौथे मंजिल पर ही हुई हैं। बचाव कार्य पूरा कर लिया गया गया है। इसके लिये गहन कॉम्बिंग का काम देर रात तक जारी था। डीसी व एसएसपी की मौजूदगी में राहत व बचाव कार्य चलाया गया।

लोगों के मुताबिक अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर पंकज अग्रवाल का फ्लैट है। शाम को फ्लैट में महिला ने पूजा के दौरान दीया प्रज्जवलित किया था। एक बच्चे ने दीया नीचे गिरा दिया। नीचे बिछे कारपेट में आग लग गई। जब तक महिला आग बुझाती, वहां से आग की लपटें निकलने लगी। महिला बच्चे को लेकर निकल गई। इधर, आग तेजी से तीसरे और चौथे मंजिल के फ्लैट तक फैल गई। फ्लैट में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इससे आग और भड़क गई। चौथे फ्लोर पर सुबोध लाल का फ्लैट है। उनकी बेटी की शादी इसी दिन थी। दुल्हन तैयार होकर चली गई थीं। घर में महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे। वे आग में घिर गए। 31 जनवरी को ही सिद्धि विनायक होटल में पार्टी थी, लेकिन आग की वजह से खुशियों भरा घर मातम में डूब गया।

फिर दहला धनबाद : जोड़ाफाटक रोड के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 10 महिलाओं सहित 14 लोग जिंदा जले, 14 अन्य घायल

मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा।

इस दिल दहलाने वाली घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गहरा शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद के जोड़ाफाटक के आशीर्वाद अपार्टमेंट में आग से मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख एवम घायलों को 50 हजार मुवावजे की घोषणा की।

फिर दहला धनबाद : जोड़ाफाटक रोड के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 10 महिलाओं सहित 14 लोग जिंदा जले, 14 अन्य घायल

बतादें कि तीन दिन पहले भी इसी जगह के पास में ही हाजरा क्लिनिक में आग लगी थी जिसमें डॉ विकास हाजरा, डॉ प्रेमा हाजरा समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।


क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद : सांसद ने किया पूजा पंडालों का परिभ्रमण

धनबाद : चोरों का मनोबल बढ़ा, लोहा चोरों की हर दिन दीपावली

धनबाद : एफसीआईएल का बंद अस्पताल को चालू करने की निविदा जारी

धनबाद: अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से 2 की मौत, 12 लोगों के दबे होने की आशंका

धनबाद : आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला किया दहन

धनबाद : तेज आवाज के साथ गिरा मकान, दबी महिला को सुरक्षित निकाला गया बाहर

सिंदरी : प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर एक घंटा का लोगों ने श्रमदान किया

बलियापुर : डीएवी पब्लिक स्कूल ने स्वच्छता अभियान चलाया

सिंदरी : हर्ल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय का तबादला

धनबाद ब्रेकिंग: न्यू खालसा होटल के बाहर बमबाजी, दो बदमासो ने दिया अंजाम, डीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.

धनबाद उपायुक्त की बनायी गयी फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस

धनबाद ब्रेकिंग: गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती करने पहुंची पुलिस, इलाका सील, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Leave a Comment